Ancient maths
Aryabhatta contribution in mathematics...
भारत के कीमती इतिहास में दर्ज है महान गणितज्ञ लीलावती की कहानी!एक नजर में पेड़ के पत्ते तक गिन लेती थीं,ज्योतिष गणना से जान लिया था कि शादी के तुरंत बाद वो हो जाएंगी विधवा!देश ही नही विदेशों में भी उनके ग्रंथ से पढ़ाई जाती है गणित!
हमारे पास बहुत कीमती इतिहास है जिसे छोड़कर हम आधुनिकता की दौड़ में विदेशों की नकल करने में लगे है। इसी कीमती इतिहास के पन्नो से आइये जानते है गणितज्ञ लीलावती के बारे में।
गणितज्ञ "लीलावती" का नाम हममें से अधिकांश लोगों ने शायद सुना भी नही होगा। उनके बारे में कहा जाता है कि वो पेड़ के पत्ते तक गिन लेती थीं। शायद ही कोई ये जानता हो कि आज यूरोप सहित विश्व के सैंकड़ो देश जिस गणित की पुस्तक से गणित को पढ़ा रहे हैं, उसकी रचयिता भारत की एक महान गणितज्ञ महर्षि भास्कराचार्य की पुत्री लीलावती हैं, आज गणितज्ञों को गणित के प्रचार और प्रसार के क्षेत्र में लीलावती पुरूस्कार से सम्मानित किया जाता है
दसवीं सदी में दक्षिण भारत में भास्कराचार्य नामक गणित और ज्योतिष विद्या के एक बहुत बड़े पंडित थे, उनकी ही बेटी का नाम लीलावती था। लीला